Motihari News: तीन हजार के इनामी एनडीपीएस अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की
मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के निर्देश पर एनडीपीएस कांडों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष कुर्की अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बैरियाडीह गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर योगेश सहनी उर्फ जोशी सहनी के घर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत कुर्की-जब्ती की। जिसपर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त फरार अभियुक्तों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनडीपीएस मामलों में फरार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.