Motihari News: तीन वांछित हुए गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि फरार वांछितों की धर पकड़ अभियान के क्रम में घोड़ासहन पुलिस के द्वारा पिछले सात माह से फरार चल रहे भसेड़वा ग्राम के त्रिभुवन कुमार व उनकी मां मुनरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि त्रिभुवन कुमार शराब का बड़ा कारोबारी है जिसके घर 3 मार्च को की गयी छापेमारी में बड़ी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त किया गया था। वहीं गांव में मीरा देवी के परिवार पर मार्च में ही जानलेवा हमला करने के मामले में त्रिभुवन कुमार व उसकी मां मुनरी देवी की पुलिस को तलाश थी। अभियान के क्रम में भटिनिया ग्राम के शिव कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.