मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: बंजरिया, एस। प्रखंड के चैलाहा टाल निवासी तीन युवकों की डूबने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत की सहायता राशि दी है । राहत राशि शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बंजरिया सी ओ कृष्ण प्रताप सिंह ने दिया है । मृतकों के आश्रितों में यश राज के पिता विनोद सिंह, समीर देवान के पिता बशीर देवान तथा शकील अंसारी के पिता साहेब अंसारी को चेक दिया गया। चैलाहा टाल के तीनों युवक बंजरिया के अजगरी के राजघाट छठ घाट पर नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई थी । यह भी पढ़ें- Motihari News: जीउतिया पर्व के दिन दी ही बेटे की अंतिम विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...