Motihari News: तीन ब्लैक स्पॉट पर आये दिन हो रहे हादसे
मोतिहारी, जुलाई 4 -- Motihari News: मेहसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर हरपुर से मंगराही बाजार के बीच तीन ब्लैक स्पॉट परिवहन विभाग ने चिन्हित किया है। जिसमें दामोदरपुर ब्लैक स्पॉट काफी खतरनाक है। वहां पर सड़क तिरछी है। डिवाइडर के बीच लगाए गए पौधा के कारण दोनों तरफ से आने वाली गाड़ी दूर से दिखाई नहीं पड़ती है। जिसके कारण आये दिन सड़क हादसा होता है। रोड के बगल या डिवाइडर पर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है। बरसात व ठंड के दिनों में कोहरा के कारण सड़क हादसा अधिक होता है। यह भी पढ़ें- Motihari News: सुरक्षा सप्ताह पर ध्यान, पर ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के नहीं हैं इंतजामरात की रोशनी का अभाव बथना ब्लैक स्पॉट के निकट दोनों तरफ से लिंक पथ एनएच में जुड़ती है । जहाँ सड़क जुड़ती है ठीक उससे सात फिट की दूरी पर ब्लैक स्पॉट बना हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.