मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: घोड़ासहन । झरोखर थाना क्षेत्र के डम्हार चौक स्थित बंसवारी में गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने तीन बाइक के साथ 180 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया है। जब्त बाइकों में एक चोरी की बाइक भी शामिल है। मौके पर पुलिस के द्वारा पांच धंधेबाजों को पकड़ लिया गया जिनमें दो विधि विरुद्ध नाबालिग भी शामिल हैं। अन्य धंधेबाजों में घोड़ासहन का मोनू कुमार,बिशुनपुर का मोतीलाल कुमार व संदीप कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...