Motihari News: तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत
मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान कवलपुर मलाही टोला के जलंधर सहनी की पत्नी पन्ना देवी, मथुरापुर वार्ड संख्या 10 निवासी देवशरण राम और आमवा गांव निवासी नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। पहली घटना में पन्ना देवी की मौत सर्पदंश से हो गई। बताया जाता है कि वह अपने घर में अकेले सो रही थीं, जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में थे। देर रात सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में देवशरण राम की मौत विद्युत करंट लगने से हुई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए सरेह की ओर गए थे, इसी दौरान किसी तरह करंट की चपेट में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.