Motihari News: तिलावे नदी का तटबंध 50 फीट में टूटा,13 वार्डों की फसल तबाह
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र में तिलावे नदी में आई बाढ़ से पटनी पंचायत के ऊंचीभठिया गांव के सामने करीब 50 फीट तटबंध टूट जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बीडीओ राकेश कुमार सिंह एवं सीओ अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुशांत कुमार को टूटे तटबंध की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मनरेगा की ओर से दो हजार सैंड बैग पंचायत को उपलब्ध कराए गए। पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों को लगाकर तटबंध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: डीएम ने धुरियाही कटाव स्थल का निरीक्षण कर अभियंताओ को दिए निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.