मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: हरसिद्धि ,एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया पंचायत में राजकीय बुनियादी विद्यालय कृतपुर मठिया के छठे वर्ग के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दिन के दस बजे की है। सूचना मिलते ही हरसिद्धि अंचल के सीओ अरविंद कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से मृत छात्र का शव तालाब से खोज कर निकलवाया। मृतक की पहचान पंचायत के वार्ड नम्बर दस के निवासी जाकिर हुसैन के पुत्र अरसे आजम (13) के रूप में हुई है। मृतक की मां सबरून नेशा उक्त वार्ड की वार्ड सदस्य हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सीओ श्री चौधरी व ग्रामीण बाबू खान ने बताया कि रोज की भांति वह अन्य चार बच्चों के साथ विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। वहीं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के पास अवस्थित ताला...