मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: अरेराज। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के एक बालक की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गया। मृतक पिपरा गांव के ही मुस्तफा आलम का पुत्र एहशान राज था। अरेराज सीओ विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि एहशान बकरी चराने गया था। उसे दौरान तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। गोविन्दगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। अरेराज सीओ ने मृतक के परिजन को नियमकुल सरकारी सहायता मुहैया कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...