मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर सरैया बांध पर मंगलवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेहसी प्रखंड क्षेत्र के भीमलपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित डेरवा गांव निवासी लालबाबू राय के 28 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार यादव के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बांध पर शव पड़ा देखकर राजेपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार सौरव सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- युवक का तालाब से शव बरामद, जताई हत्या की आशंकापरिवार का विवरण परिजनों के अनुसार उमेश कुमार यादव सोमवार की शाम अपनी बहन के ससुराल पीपरा ऐमन गया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने घर डेरवा के लिए ...