मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: केसरिया। केसरिया थाना क्षेत्र के खाप गोपालपुर गांव निवासी 27 वर्षीय सचिन कुमार की तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार की मौत तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में हुई। घटना के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसका शव तमिलनाडु से केसरिया लाया गया। शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। केसरिया पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भे...