Motihari News: ढाका से चुरायी गयी बाइक झरोखर से बरामद ,नेपाली युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि ढाका से विगत 16 जनवरी को चुरायी गयी स्पलेण्डर प्लस बाइक को झरोखर थाना क्षेत्र से सोमवार को बरामद कर लिया गया। झरोखर पुलिस पीठवा ग्राम के निकट सैनिक रोड पर वाहन जांच कर रही थी। इस क्रम में एक बाइक को रोक कर एचएचडी मशीन से बाइक के नम्बर की जांच करने पर वह चोरी की निकली। इस बाइक की चोरी को लेकर ढाका थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मौके पर ही बाइकसवार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिलान्तर्गत कटहरिया थाना क्षेत्र के बारेड़वा नगरपालिका निवासी रामबाबू राय के पुत्र गजेश कुमार के रूप में की गयी है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: फर्जी आरसी व सेल लेटर के सहारे बाइक छुड़ाने पहुंचा युवक, गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.