Motihari News: ढाका में महावीरी झंडा शांतिपूर्ण सम्पन्न
मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पूरे ढाका प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हर्षोल्लासपूर्ण नाग पंचमी का त्योहार मनाया गया ' घरों में सुबह पूजा अर्चना की गई। नाग पंचमी के अवसर पर ढाका क्षेत्र में महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। शांतिपूर्ण झंडा जुलूस को सम्पन्न कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. सभी संवेदनशील जगहों पर मज्ट्रिरेट व पुलिस की तैनाती की गई थी। ढाका में ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा व सीसीटीवी कैमरा से जुलूस पर नजर रखी जा रही थी। पांच जगहों पर कंट्रोल रूम बनाए गए थे। ढाका व करमावा महावीरी अखाड़ा पर कई गांवों के लोग झंडा जुलूस लेकर पहुंचे। इसको लेकर काफी गहमागहमी रहती है। लोग लाठी भांज अपने खेल का करतब दिखाते हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.