Motihari News: ढाका में पोषण वाटिका से नहीं मिल रहा है लाभ
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- पोषण वाटिका से स्कूलों को नहीं मिल रहा लाभ Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में बनाये गए पोषण वाटिका से स्कूलों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ढाका के चौदह स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया था। लेकिन सभी स्कूलों में फिलहाल पोषण वाटिका से सब्जी का उत्पादन नहीं हो रहा है। गांधी मध्य विद्यालय बड़हरवा लखनसेन, प्राथमिक विद्यालय कसवा बड़हरवा, मध्य विद्यालय सरूपा, मध्य विद्यालय बरेवा, मध्य विद्यालय फुलवरिया, मध्य विद्यालय गुरहनवा, मध्य विद्यालय जटवलिया, मध्य विद्यालय सराठा आदि स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया था। वहीं कई स्कूलों में जमीन के अभाव में पोषण वाटिका का निर्माण नहीं हो पाया है। मध्य विद्यालय गुरहनवा के एचएम चिरंजीव झा ने बताया कि बारिश के कारण जो भी पौधें य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.