मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बीडीओ अभिषेक राज, पीओ मनीष कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एन के साह, थानाध्यक्ष राजरूप राय, बीएओ इन्द्रजीत कुमार, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अद्वितीय राय, एचएम रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। इधर, भाजपा ढाका नगर अध्यक्ष राजमंगल पटेल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पप्पू चौधरी, ओमप्रकाश आर्य, दिलीप सर्राफ, चन्देश्वर ठाकुर, सुरेश सर्राफ, दरोगा साह, प्रमोद मिश्रा, उप प्रमुख बब्लु सिंह, सतेद्र सिंह, महेश बैठा, गोपाल प्रसाद, दिनेश यादव, पिन्टु गुप्ता, सुरेद्र साह, बब्लु चौधरी, छविल...