मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। सहरसा में सिविल सर्जन के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सोमवार को चौथे दिन भी ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रही। केवल इमरजेंसी सेवा चालू रही। ओपीडी सेवा पिछले चार दिनों से बंद रहने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले चार दिनों से मरीज अस्पताल में आकर वापस लौट जा रहे हैं। सोमवार को काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आये थे, लेकिन ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण काफी देर तक इंतजार कर वापस लौट गए। इलाज के लिए अस्पताल में आयी सुनीता देवी, असगरी बेगम, गुलशन खातून, विजय प्रसाद, रमेश कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल बंद होने की जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चार दिनों से ओपीडी ठप, इलाज को मरीज बेहाल कितने दिन बाद अस्पताल खुलेगा इ...