मोतिहारी, नवम्बर 27 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। चौक चौराहे पर अवैध रूप से ठेला, ई रिक्शा पार्किंग नहीं करने के एसपी के निर्देश का पालन ढाका में देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह से शाम तक ढाका गांधी चौक पर बेतरतीब ढंग से ई रिक्शा , ठेला का जमावड़ा लगा रहता है। दो तीन लेन में ई रिक्शा खड़ा कर मुख्य चौक को अवरुद्ध किये जाने से चौक पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर जब दस बजे के करीब आवागमन का पीक आवर रहता है उस समय लोगों को काफी परेशानी रहती है। जाम होने के बावजूद ई रिक्शा या ठेला वाले को यह फर्क नहीं पड़ता है कि जाम से लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। गांधी चौक के अलावा आजाद चौक, इस्लामिया चौक, बैरगनिया मोड़ के समीप भी ई रिक्शा , टेम्पो व अन्य सवारी गाड़ी के खड़े रहने की वजह से भी परेशानी होती है। ढाका में एक तो सीमित जगह ह...