Motihari News: ढाका के गहई पैक्स में नामांकन आज से शुरू
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका प्रखंड के गहई पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। नामांकन शुक्रवार व शनिवार को दाखिल किये जायेंगे। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक राज ने बताया कि नामांकन के लिए किसान भवन में कांउटर बनाये गये है। एक ही कांउटर पर अघ्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किये जायेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संविक्षा 27 व 28 जूलाई को, 30 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे। 6 जूलाई को मतदान व उसी दिन मतदान के बाद मतगणना भी होगी। इधर, चुनाव को लेकर गहई पैक्स में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.