Motihari News: ढाका अस्पताल में एक सप्ताह से नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: सिकरहना,निसं। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है, जिससे कुत्ता काटने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कुत्ता के काटे हुए मरीज अस्पताल से रोज वापस लौट रहे है। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज इंजेक्शन के लिए आते है और इंजेक्शन के अभाव में वापस लौट जाते है। जो मरीज पूर्व से पहला व दूसरा डोज ले लिए है वे आगे वाले डोज के लिए भटक रहे है। अस्पताल उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह ने बताया कि जिला को काफी कम मात्रा में एंटी रेबीज प्राप्त हुआ है। इस कारण सीमित संख्या में सभी अस्पतालों को इंजेक्शन दिया जा रहा है। यहां कम से कम 60 वायल इंजेक्शन की आवश्यकता है। शीघ्र ही जिला से इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Motihari News: रेबीज इंजेक्शन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.