मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद डॉक्टरों ने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले लिया है। हड़ताल समाप्त होते ही जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर ड्यूटी पर लौट गए हैं, जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से चल रही इस हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी और रेफरल अस्पतालों तक में ओपीडी सेवा ठप रहने से गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई मरीज निजी क्लीनिकों में महंगा इलाज कराने को मजबूर थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला संघ सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम सरकार के प्रतिनिधियों के साथ संघ की लंबी वार्ता हुई। वार्ता काफी सकारात्मक रही। सरकार ने उनकी मुख्य मां...