Motihari News: डेंगू को लेकर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को किया सतर्क
मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित आरोग्य भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और कई जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिले में अब तक 4 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसे देखते हुए सभी अस्पतालों में डेंगू वार्ड एक्टिव किया जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जनजागरूकता अभियान तेज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई और जलजमाव रोकने पर विशेष ध्यान देने को कहा। समीक्षा के दौरान टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कर उसकी एंट्री समय पर पोर्टल पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.