Motihari News: डूबने से युवक की मौत,मचा कोहराम
मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- Motihari News: सुगौली। निज संवाददाता थाना के पजिअरवा पंचायत के देवदतवा गांव में बुधवार की शाम शौच के लिए गये युवक की गांव के साइफन पुल के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक देवदतवा गांव निवासी रामेश्वर ठाकुर का पुत्र लव कुमार बताया जाता है। डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि शाम के समय नहर के तरफ जाने से पैर फिसलने से डूबने से उसकी मौत हो गई। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.