मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: मोतिहारी। दुर्गा पूजा को लेकर डीएम सौरभ सुमन यादव व एसपी स्वर्ण प्रभात ने शहर के छतौनी, मीना बाजार, बलुआ स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई निर्देश दिए गए। पूजा समितियों को महिला वॉलेंटियर्स भी रखने का निर्देश दिया गया ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन उपकरण के अधिष्ठापन, प्रवेश व निकास की व्यवस्था आदि देखी गई। यातायात प्रबंधन तथा सुचारू यातायात को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान बाइक चालकों को रोक कर पूछताछ की गई और ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: फ्लैग मार्च के जरिए मुस्तैदी का संदेश बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों का चा...