मोतिहारी, नवम्बर 19 -- जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। सबका सम्मान जीवन आसान सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत डीएम सौरभ सुमन यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में संध्या चार बजे से आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना व संबंधित पदाधिकारी से समस्या निराकरण का निर्देश दिया। रामगढ़वा अंचल से आए विनय कुमार सिंह ने बताया कि उनका मामला अतिक्रमण से संबंधित है। वे लोग परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। छठ के अवसर पर गांव आए थे। अंचल अधिकारी से मिलकर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। डीएम ने वीसी के माध्यम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया । कल्याणपुर प्रखंड के खोखरा निवासी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के आपराधिक तत्वों की ओर से जमीन पर कब्जा कर दिया गया है और धमकी दी जा ...