Motihari News: डीईओ कार्यालय में बनायी गयी पेंटिंग आकर्षण का केंद्र
मोतिहारी, जुलाई 15 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। डीईओ कार्यालय परिसर में उकेरी जा रही आकर्षक पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। डीईओ राजन कुमार गिरि ने पेटिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शिक्षकों के कार्य की सराहना की। पेंटिंग बनाने में हेड टीचर, एक सहायक शिक्षक व चार आर्ट टीचर हैं। इन शिक्षकों में केसरिया प्रखंड के राजकीय मवि सरोतर के सहायक शिक्षक संतोष कुमार रंजन, रक्सौल के प्लस टू एनडीएचएसपी भेलाही के अविनाश गुप्ता, मोतिहारी प्रखंड अंतर्गत रा प्रा वि लक्ष्मीपुर भरौलिया कन्या के हेड टीचर अमित कुमार भारती, जेएचएस चिरैया के रवि कुमार, रामगढ़वा के नंद किशोर,पताही के राहुल प्रताप शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.