मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: सुगौली। डीआईजी हरिकिशोर राय ने मंगलवार को सुगौली पुलिस अंचल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के अभिलेखों तथा लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा सहित अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों का गहन मूल्यांकन किया। डीआईजी ने थानों में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए उनके अद्यतन रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन तथा गंभीर मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, गश्ती व्यवस्था, वाहन जांच अभियान तथा शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों क...