मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: रामगढ़वा,एक संवाददाता। प्रखंड के डिग्री कॉलेज में इस वर्ष 70 छात्र व छात्राओं का नामांकन हुआ है । नामांकन के बाद कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो गई है ।लेकिन छात्रों कि उपस्थिति बहुत हीं कम रह रही है । कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पवन कुमार यादव ने बताया कि कॉलेज में असुविधा के बावजूद पढ़ाई शुरू हो गई है। किसी रुम में न बिजली है न पंखा है । यहां तक की पीने के लिए पानी की भी सुविधा भी नहीं है । जिला प्रशासन द्वारा इन सभी समानों को उपलब्ध कराने की बात कही गई थी ।लेकिन अभी तक कोई भी सामान उपलब्ध नहीं कराई गई है । यह भी पढ़ें- Motihari News: नये डिग्री कॉलेजों में आवश्यक सुविधाओं की है भारी कमी उन्होंने यह भी बताया कि इस कॉलेज में 13 प्रोफेसर के स्थान पर 12 प्रोफेशर की पदस्थापना हो गई है । जबकि एक प्रोफेसर अंग्रेजी...