Motihari News: डाकबम सेवा करने गए युवक की करंट लगने से मौत
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। ढाका थाना क्षेत्र के झौआराम चौक पर डाक बम की सेवा कर रहे युवक की गुरुवार सुबह करंट लगने से मौत हो गयी। युवक की शिनाख्त कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मुसहरिया निवासी किराना व्यवसायी गंगाराम सिंह के पुत्र सिकंदर कुमार के रूप मे हुई है। मृतक के बड़े भाई अजय सिंह ने बताया कि विगत दो वर्ष से सिकंदर अपने दोस्तों एवं परिजनों के साथ झौआराम चौक पर डाक बम की सेवा के लिए शिविर लगता था। बुधवार को भी वह शिविर लगाने घर से साथियों के साथ गया। चौक पर एक बंद दुकान के आगे उन सबो ने रात भर डाक बम की सेवा की। सुबह चार बजे के करीब जब डाक बम की संख्या कम हो गयी तब सिकन्दर कुर्सी पर बैठकर आराम करने लगा।आराम करते समय उसका हाथ बगल मे शेड के खम्भे मे सट गया। खम्भे मे पूर्व से बिजली का करंट प्रवाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.