Motihari News: ठनका की चपेट में आने से किशोर की मौत
मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के सिरसिया में ठनका की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर पवन कुमार की मौत हो गई। वह सिरसिया निवासी विजय प्रसाद यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, पवन धान की रोपनी में लगे मजदूरों के लिए भोजन लेकर खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया व बारिश आरंभ हो गई। वह ताड़ के पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकीमां व पिता विजय प्रसाद यादव व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.