मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। रक्सौल दरभंगा रेलखंड के गुरहनवा फ्लैग व बैरगनिया स्टेशन के बीच रेवले ट्रैक से एक वृद्ध का शव रविवार शाम को मिला है। शाम को बैरगनिया की तरफ से आ रहे लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के बगल से गुजरने के क्रम में वृद्ध किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपी व कुंडवा चैनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। कुंडवा चैनपुर पुलिस शव को कुंडवा चैनपुर थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...