Motihari News: ट्रक से 355 सिलेंडर हुआ बरामद
मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: मधुबन। थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के देल्हो गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास गुरुवार रात पुलिस ने छापेमारी कर गैस की कालाबाजारी का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरने का काम किया जा रहा था। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीती रात गश्ती और छापेमारी के दौरान संदिग्ध हालत में खड़े छह चक्के के ट्रक की जांच की गई। तलाशी में 350 भरे एलपीजी सिलेंडर और पांच खाली सिलेंडर समेत कुल 355 सिलेंडर बरामद किए गए। मौके से गैस निकालने वाले दो नोजल, 98 प्लास्टिक सिल और करीब 1.05 लीटर विदेशी शराब भी मिली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ब्रजेश पासवान, धर्मेंद्र पासवान, अरविंद पासवान और ईशांत कुमार के रूप में हुई है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.