Motihari News: ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर हुई मौत, दो घायल
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- पिपरा में बाइक-ट्रक की टक्कर Motihari News: पिपरा , निज प्रतिनिधि । एनएच 28 पर पिपरा थाना क्षेत्र के छाप गांव के समीप सोमवार की देर रात एक बाइक व ट्रक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान सीताकुंड गांव के रामजी राम के पुत्र रंजीत कुमार(20) के रूप में हुई है। घायल युवक भी उसी के गांव के बाबूलाल गिरी का पुत्र उपेंद्र गिरी एवं राजू गिरी का पुत्र गुलशन कुमार है। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक पिपरा बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि पिपरा ओवर ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जख्मी होकर गिर पड़े। आसपास के राहगीरों व ग्रामीणों की सहायता से तीनों जख्मी को इलाज के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.