Motihari News: ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी
मोतिहारी, अगस्त 21 -- Motihari News: केसरिया। सतरघाट-लाला छपरा सड़क मार्ग पर रामपुर स्कूल के समीप शुक्रवार को बालू लदे ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कढान वार्ड संख्या-9 निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्येंद्र साइकिल से लाला छपरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया पहुंचाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.