मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददातान। भेलाही पुलिस ने थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गांव के पास पुरंदरा मोबाईल टावर से टावर में प्रयोग होने वाल सामान चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है। भेलाही थानाध्यक्ष श्री कुमार ने इसकी पुष्टि रविवार को की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पुरंदरा गांव स्थित टावर चौक के समीप स्थित मोबाईल टावर से तार, फायर मशीन, किट, पंप मोटर, चार्जर सहित अन्य सामग्री चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। रात्रि गश्ती के क्रम में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने परसवा-कचोरवा गांव में छापेमारी कर एक ऑटो रिक्शा के साथ दो लोगों...