मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। बाइक सवार बदमाशों ने झांसा देकर एक व्यक्ति के पॉकेट से 30 हजार रुपए निकाल लिया। मामले में छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी मनोज कुमार राम के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि मंगलवार को वह अपने घर से न्यायालय जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक अज्ञात बाइक चालक ने उसे रोक दिया। इसके बाद उससे अपने घरेलू विवाद के समाधान को लेकर अच्छे वकील के बारे में पूछने लगा। तभी दूसरे बाइक से एक अन्य व्यक्ति आया तथा दोनों उसके साथ बकझक करने लगे। इस दौरान उसके पॉकेट से 30 हजार रुपए निकालकर बदमाश भागने लगे। काफी पीछा करने के बाद भी बदमाश भाग निकले। बताया है कि वह बैंक से चेक के माध्यम से 30 हजार रुपए निकाला था। उसने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने के लिए भ...