मोतिहारी, नवम्बर 24 -- Motihari News: मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। आगामी कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आयोजित गुरुनानक जयंती को लेकर ज्ञानबाबू चौक स्थित गुरुद्वारा से नगर में शबद - कीर्तन सह शोभा यात्रा निकाली गयी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभा यात्रा ज्ञानबाबू चौक, पंचमंदिर चौक, धर्मसमाज चौक, मधुबन छावनी चौक, गांधी चौक व मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर समाप्त हो गयी। आगामी चौबीस नवम्बर मंगलवार को गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती मनायी जाएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गुरुनानक जयंती पर निकाली गई नगर कीर्तन यह भी पढ़ें- Palamu News: सिख समाज ने गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : गुरुनानक जयंती पर...