Motihari News: जॉब कैम्प का आयोजन 27 को
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी । जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के द्वारा आगामी 27 अक्टूबर को जिला नियोजनालय, के सभागार में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है । इस जॉब कैम्प में कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के आधार पर मैट्रिक ,इंटर व आईटीआई पास युवाओं का चयन फील्ड ऑफिसर पद के लिए करेंगे । चयनित युवाओं का कार्यस्थल इसी जिले में होगा । रिक्त पदों की संख्या 150 है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के रोजगार कैम्प में उपस्थित होंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.