मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: बंजरिया ,एस। जीउतिया पर्व मां की ममता का प्रतीक है, जिसमें वह अपने बच्चों की लंबी उम्र , स्वास्थ्य और सलामती के लिए निर्जला उपवास रखती है। लेकिन इस बार प्रखंड के एक मां मनीषा की जिंदगी में यही पर्व मातम में बदल गया । यह पर्व उस मां के लिए ऐसा दर्द लेकर आया, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है । गांव के किसी व्यक्ति के पास उस परिवार के प्रति सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं मिल पा रहा है । सभी ग्रामीण उस मां की किस्मत पर तरश कर रहे हे । सभी के जुबान पर बस एक ही बात है कि भगवान ने इनके साथ बहुत ही बुरा किया है। जिस बेटे की सलामती और लंबी उम्र की कामना को लेकर मां ने वर्ष 2016 से जीउतिया पर्व का व्रत रखना शुरू किया था, उसी बेटे की मौत जीउतिया पर्व के नहा खान के दिन हो गई और जीउतिया पर्व के दिन उस मां ...