Motihari News: जिहुली डबल मर्डर के दो इनामी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: पताही। थाना क्षेत्र के जिहुली में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस की लगातार दबिश के बाद दो इनामी आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी संजय सिंह के पुत्र हर्ष कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही पताही के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और दबिश दी जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस की बढ़ती कार्रवाई के कारण दोनों आरोपियों ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों जिहुली में मामूली रूप से पानी गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.