Motihari News: जिले में 407 में से 50 पंचायतों में बारिश का मापक यंत्र खराब
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: मोतिहारी। हर पंचायत में मौसम की जानकारी के नाम पर केंद्र सरकार ने जिले में 407 पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाए थे। 407 में से 50 एआरजी पूरी तरह खराब हैं। 155 पंचायतों में किसान विरोध कर रहे हैं। कुछ जगहों पर बैटरी-सोलर चोरी की घटनाएं हुई हैं। यानी जिले के अधिकांश पंचायतों से बारिश का डेटा या तो मिल ही नहीं रहा या गलत मिल रहा है। जब आधारभूत डेटा ही नहीं होगा तो फसल बीमा, बाढ़ अलर्ट और मौसम की भविष्यवाणी पर सवाल खड़ा होता है। इसी प्रकार ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम (एडब्लयूएस ) जिले के 27 प्रखंड मुख्यालयों में लगाया गया है। जिसमें तेतरिया प्रखंड में लगे एडब्लयूएस का सोलर व बैट्री चोरी हो गयी है। उसके बाद से उसे ठीक नहीं किया गया। सबसे आश्चर्य की बात है कि जिला या प्रखंड स्तर पर कोई इसका मॉनिटरिंग नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.