Motihari News: जिले के केसरिया व संग्रामपुर प्रखंड का मसालों की खेती के लिए चयन
मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्वी चम्पारण जिले का चयन मसालों की खेती के लिए किया गया है। जिले के केसरिया व संग्रामपुर प्रखंड में कलस्टर में मसालों की खेती होगी। केसरिया में 25 हेक्टेयर में धनिया व संग्रामपुर प्रखंड में 25 हेक्टेयर में मेथी की खेती होगी। अधिक उत्पादन के लिए धनिया व मेथी की खेती के लिए उन्नत किस्म का बीज जिला उद्यान विभाग के द्वारा मुहैया कराया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने यह योजना लांच की है। यह भी पढ़ें- जिले में पांच क्लस्टर में 40 फीसदी अनुदान पर होगी मसालों की खेती धनिया व मेथी की खेती के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान धनिया व मेथी की खेती के लिए किसानों को सरकार के द्वारा अनुदान मुहैया कराया जाएगा। धनिया व मेथी की खेती के लिए प्रति एकड़ 50-50 हजार रुपये लागत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.