Motihari News: जिलेभर में बंद को लेकर पुलिस रही सक्रिय
मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले भर में बंदी का असर शनिवार को नहीं दिखा। हालांकि पुलिस की सक्रियता दिखी। शहर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई थी। भीड़-भाड़ वाले इलाके सहित संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती दिखी। इसके अलावा क्यूआरटी, ब्रजा, दंगा नियंत्रण की टीम को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने खूद मोतिहारी शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जाकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बंदी का असर सुबह से ही देखने को नहीं मिला। रोज की तरह शहर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में दुकानें खुली रही तथा वाहनों का परिचालन होता रहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बंद के दौरान चौकस रही पुलिस : तीन लेयर में किए गए थे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.