Motihari News: जलजमाव से घिरे ग्रामीणों का प्रदर्शन
मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं । प्रखंड क्षेत्र के बिजुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बस्ती के चारों ओर जमा गंदे पानी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गलियों में पानी भरे रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। स्थिति यह है कि बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को रोजमर्रा के काम करने और बुजुर्गों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक निकल नहीं पाता। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बरसात के मौसम में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.