मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: डुमरियाघाट, निज संवाददाता। डुमरियाघाट थाने के सरैया बदुराहा गांव में धन के लाभ में पुत्र के द्वारा अपनी मां की हत्या किये जाने की घटना से पूरा गांव मर्माहत है। यह खबर पूरे गांव व आसपास के पूरे क्षेत्र में फैल गयी। जो जहां सुना वह स्तब्ध रह गया। सभी यह चर्चा कर रहे थे कि जन्म देने वाली मां को एक बेटे ने कितनी बेदर्दी से हत्या कर दी। सरेया बदुराहा गांव निवासी स्व.जीउत महतो की पत्नी पार्वती देवी (65) का शव बेड पर ही लहूलुहान पड़ा हुआ था। चारों ओर खून के धब्बे बिखरे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर तुरन्त करीब दो सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया। वहीं सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। वैज्ञानिक तरीके से डॉग स्क्वॉयड की टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में ले ...