मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: तुरकौलिया। तुरकौलिया अंचल क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड संख्या 32 स्थित मजुराहा श्मशान घाट की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि करीब तीन कट्ठा श्मशान घाट की जमीन पर भू-माफिया मिट्टी भराई कर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि जमीन के कुछ हिस्से की अवैध रूप से बिक्री भी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर रघुनाथपुर थाना पुलिस और अंचल कर्मी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई और जमीन से संबंधित कागजात की जानकारी ली जा र...