Motihari News: जन औषधि केंद्रों पर नहीं मिल रही है सेनेटरी पैड सहित जरूरी दवाएं
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता गरीबों को सस्ती और अच्छी दवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना मोतिहारी में दम तोड़ती नजर आ रही है। जिले के अधिकांश जन औषधि केंद्रों पर पिछले कई महीनों से आवश्यक दवाएं ही गायब हैं। हालत यह है कि अब दुकानों पर मरीजों की दवा के लिए पहले जैसी भीड़ भी नहीं लग रही है। मरीज आते हैं और दवा नहीं मिलने से मायूस होकर लौट जाते हैं।
दवा की अनुपलब्धता जानकारी के अनुसार बीपी, शुगर, सेनिटरी पैड,मल्टी विटामिन, दर्द और एंटीबायोटिक जैसी रोजमर्रा की जरूरी दवाएं भी केंद्रों पर उपलब्ध नहीं हैं। कई केंद्रों पर तो 50 प्रतिशत से अधिक दवाओं का स्टॉक खत्म है। जब मरीज पर्ची लेकर पहुंचते हैं तो संचालक पीएमबीआई कंपनी में स्टॉक की कमी का हवाला देकर टाल देते हैं। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.