मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं । नगर निगम बनने के चार साल बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज वार्ड संख्या 30 के लोगों ने प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद ही जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर डाइवर्सन के समीप अपना आशियाना मार्केट के बगल से गुजरने वाली करीब 1500 फीट लंबी सड़क पर स्थानीय लोग जनसहयोग से मिट्टी और राबिश डालकर गड्ढे भर रहे हैं, ताकि राहगीरों को आने-जाने में परेशानी न हो। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहत...