Motihari News: छिनतई की बाइक के साथ एक धराया
मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: लखौरा। पुलिस ने बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा मोतिहारी मुख्य पथ में करमौला जाने वाले मोड़ के पास चार अज्ञात लोग एक व्यक्ति से मारपीट कर बाइक छीन कर भाग रहा है। सूचना मिलने पर दल बल के साथ थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने करमौला गांव का घेराबंदी कर छपेमारी की। पुलिस ने गांव के सतेन्द्र मांझी को एक घंटे के अन्दर छिनकर भागे टीवीएस बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर पकड़े गये व्यक्ति को थाना लाई । थानाध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि अन्य तीन भागे अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर ली गयी है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.