Motihari News: छात्रों ने सीखे ग्रामीण सर्वेक्षण के गुर
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: पीपराकोठी,। कृषि विज्ञान केंद्र में आईएआरआई पटना हब के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने प्राकृतिक खेती, नर्सरी प्रबंधन और ग्रामीण अध्ययन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। केविके प्रमुख डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अध्यापक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में नर्सरी प्रबंधन पर चर्चा हुई।
नर्सरी प्रबंधन उन्होंने छात्रों को नर्सरी तैयार करने की तकनीक समझाई। इसके बाद छात्रों ने स्वयं श्रम कर नर्सरी तैयार की और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस दौरान छात्रों ने जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, निमास्त्र, अग्नास्त्र, ब्रह्मास्त्र, प्रो-ट्रे, केंचुआ खाद और कोकोपीट जैसे प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। केवल सैद्धां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.