Motihari News: छात्रावास में पंखे व अग्निशामक यंत्रों की करें व्यवस्था: डीएम
मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास लुअठहां मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में छात्रावासी छात्रों के कमरों व प्रांगण की साफ-सफाई का जायजा लिया । छात्रावास के पिछले भाग में उगे जंगल-झाड़ी की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। छात्रावास में पर्याप्त मात्रा में पंखा व अग्निशामक यंत्र आदि की व्यवस्था कराने के साथ साथ शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। इधर डीएम श्री यादव के द्वारा डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास सं 01 व 02 चांदमारी का औचक निरीक्षण किया गया। छात्रावास के छात्रों के साथ बैठक कर छात्रावास में व्याप्त समास्याओं के निष्पादन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया गया । यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.